जयपुर। राजस्थान के युवा बेरोजगारों ने आज बेरोजगार महासंघ अध्यक्ष के उपेन यादव के नेतृत्व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग का घेराव किया और धरना प्रर्दशन किया। उपेन यादव ने कंप्यूटर अनुदशेक भती परीक्षा एवं वीडीओ भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी करने सहित प्रयोगशाला सहायक, पीटीआई आदि भर्तीयों के दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करवाने की मांगी की।
पीपर लीक पर उठाये सवाल
वहीं, उपेन यादव ने वनपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक पर भी सरकार पर सवाल उठाये। उपेन ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक के मामले में नंबर एक हो चुका है। जब राजस्थान में पेपर लीक के दोषियों के लिए गैर जमानती कानून आ चुका है तो अभी तक उनकी संपत्तियां जब्त क्यों नहीं की गई।
राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी के मुताबिक पेपर रेलमगरा से लीक हुआ। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक तकनीकी कर्मचारी दीपक शर्मा (30) को 100 में से 62 सवालों के जवाब वॉट्सऐप गंगापुर सिटी के पवन सैनी से मिले। उसने 5 लाख में आंसर शीट का सौदा किया और दो लोगों को 6-6 लाख रुपए में बेचने के मकसद से वॉट्सऐप पर भेज दिया।
एक अभ्यर्थी गोविंद मीना ने बताया कि 13 नवंबर को तीसरी पारी में हुए पेपर की आंसरशीट भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रही थी। इस शीट में 50 आंसर लीक हुए थे। हालांकि बोर्ड ने इसे लीक नहीं माना है। उधर दोनों दिन भरतपुर में भी 4 डमी कैंडिडेट परीक्षा देते पकड़े गए। शनिवार को हुई परीक्षा में एक डमी कैंडिडेट तो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ दबोचा गया।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने रविवार शाम कहा कि शनिवार को हुए दूसरी पारी के पेपर को रद्द कर दिया। जिन अभ्यर्थियों ने दूसरी पारी का पेपर दिया था, उनके लिए जनवरी में फिर से वनरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
राजसमंद SP सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस को एसओजी से इनपुट मिला था कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थी दीपक शर्मा के पास आंसर शीट है। 12 नवबंर की दूसरी पारी के पेपर से एक घंटे पहले ही दोपहर 1.30 बजे दीपक शर्मा को आंसर शीट मिल चुकी थी। दीपक के वॉट्सऐप की जांच की तो उसमें 62 आंसर विकल्पों के साथ मिले। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।