ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
पशु चिकित्सक ने चिकित्सालय के बाहर सफाई कर मिसाल पेश की कोटा। शहर के एक पशु चिकित्सक ने राष्ट्रीय सेवा योजना वर्षों बाद याद कर बहुउद्देशीय चिकित्सा ले मौका पड़ा में गंदगी को देखकर सफाई कर एक मिसाल पेश की। डॉक्टर अखिलेश पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी ने वर्षो बाद बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय मौखापाड़ा, कोटा मे नालियों की सफाई के बाद निकले कचरे को हटवाने मे मदद कर सालों पहले डाक्टरी की पढाई के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान किए कार्य की याद दिला दी। हुआ यूँ कि सफाई के लिए बाहर से मजदूर लाने व सफाई कराने की जिम्मेदारी एक कर्मचारी को दी गई उसने नाली साफ करने की बात की, लेकिन निकले कचरे को हटाने बाबत बात नहीं की उक्त मजदूर बिना कचरा हटाए चले गए, स्वतंत्रता दिवस आ रहा है और गंदगी साफ होनी जरूरी है अतः इवनिंग ड्यूटी के समय सेम डॉक्टर अखिलेश पांडे ने निर्णय लिया कि चिकित्सालय सफाईकर्मी रणजीत को बुलाएं और अभी सफाई कर लें और जुट गए सफाई करने में, सबका साथ कार्य पूर्ण करने में मददगार रहा, रणजीत को जो कार्य अकेले करना पड़ता उसमें डॉक्टर अखिलेश पांडे ने उसकी मदद से सफाई कर कचरे का निस्तारण किया ।