टलेगा रूस और यूक्रेन का युद्ध! रूस ने सीमाओं से सैनिकों की वापस बुलाया

जयपुर। रूस और यूक्रेन के बीच संभावित युद्ध की अटकलों पर विराम लग रहा है। रूस, युक्रेन की सीमा के पास तैनात अपनी फौज को वापिस बुला रहा है। इसी संदर्भ में रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें क्रीमिया से सैनिकों की वापसी होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस घोषणा के बाद सामने आया है जिसमें वे उन्होनें यूक्रेन की सीमाओं से सैनिकों को आंशिक रूप से वापस बुलाने का फैसला किया था। बता दें कि यूक्रेन के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी किनारों पर अनुमानित 130,000 रूसी सैनिक तैनात हैं।

गतिरोध कम होने के संकेत
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनइस घोषणा के बाद लग रहा है कि वे यूक्रेनी सीमा के पास सैन्य गतिरोध को कम कर रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को केवल रूस के पश्चिमी और दक्षिणी सैन्य जिलों से सेनाओं को वापिस बुलाने की घोषणा की है। से सभी जिले जिले यूक्रेन के सबसे करीब हैं, और जरूरत पड़ने पर सैनिकों को आसानी से सीमा पर वापस भेजा जा सकता है।

सैटेलाइट द्वारा जारी किये गये इमेज के अनुसार मध्य और पूर्वी सैन्य जिलों की इकाइयाँ अभी भी पूरी तरह तैनात हैं। विश्लेषकों का कहना है कि भले ही रूस पश्चिमी और दक्षिणी सैन्य जिलों से बड़ी संख्या में सैनिकों को वापिस बुला लिया है लेकिन उसके पास यूक्रेन के खार्किव शहर की दिशा में, विशेष रूप से उत्तर से, गंभीर सैन्य घुसपैठ शुरू करने के लिए पर्याप्त बल सैन्य बल है।

केले रूसी नौसेना के पास यूक्रेनी तट पर एक महत्वपूर्ण उभयचर हमले को माउंट करने के लिए काला सागर और आज़ोव के सागर में पर्याप्त बल तैनात हैं, जिसमें शायद 2,000 सैनिक और लगभग 200 टैंक और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं जो रूस के बाल्टिक और उत्तरी से तैनात छह बड़े लैंडिंग क्राफ्ट पर लोड किए गए हैं।