होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग एवं सिक्सेम थेरेपी के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क थेरेपी जांच एवं परामर्श सेंटर का हो रहा नियमित संचालन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

कोटा। सिक्सेम थेरेपी के संचालक डॉ.यश सोनी एवं डॉ.वितुल खंडेलवाल ने बताया की इस निशुल्क थेरेपी जांच परामर्श के नियमित आयोजन की अध्यक्षता आज होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने की एवं मुख्य अतिथि मशहूर कॉमेडियन एवं हास्य कलाकार जूनियर अन्नू कपूर हास्य के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेने आए हुए लोगों को गुदगुदाने का सराहनीय कार्य करने आए एवं होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग के उपाध्यक्ष रामपुरा बर्तन बाजार अध्यक्ष गोपाल कसांडिया पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ एवं संभाग अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रहे। इस शिविर में जापानी मशीन द्वारा मैग्नेटिक थेरेपी से शरीर की संपूर्ण जांच कमर रीड की हड्डी में दर्द का एक्यूप्रेशर एवं रोलर मसाज बेड से निशुल्क उपचार तनाव मुक्त रहने योग से स्वस्थ रहने के टिप्स मानसिक रोग चर्म रोग बालों का झड़ना अनिद्रा लीवर संबंधित समस्याएं थायराइड उच्च रक्तचाप स्त्री रोग माइग्रेन मोटापा जोड़ों का दर्द घुटनों का दर्द स्लिप डिस्क घटिया कंधों का दर्द डायबिटीज ह्रदय रोग माइग्रेन आदि बीमारियों का निशुल्क जांच एवं परामर्श नियमित रूप से किया जाएगा। डॉ.यश सोनी एवं डॉ. वीतूल खंडेलवाल ने बताया कि केशवपुरा चौराहा अमर पंजाबी फूड्स के पास स्थित सीक्सेम थेरेपी सेंटर जो विगत 10 वर्षों से लगातार हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा चुका है। यहां सभी प्रकार की थेरेपी निशुल्क होती है जो दुनिया की नंबर वन मशीन एचबीएक्स द्वारा दी जाती है। इसका इस्तेमाल करने रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जाते हैं। इस सेंटर के संचालक यश सोनी ने बताया स्थापना दिवस के उपलक्ष में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन एवं हास्य थेरेपी शिविर का आयोजन किया है। शिविर में डॉ. वितुल खंडेलवाल द्वारा निशुल्क जांचे एवम परामर्श दिया जाएगा। इसमें जोड़ों का दर्द घुटनों का दर्द स्लिप डिस्क घटिया कंधों का दर्द ह्रदय रोग माइग्रेन मोटापा एवं एवं अन्य कई बीमारियों कल आप ले सकते हैं थेरेपी शिविर का समय सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा जिसमें सभी लोग आमंत्रित हैं।