एस एम एस स्कूल अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर रही विजेता, विद्यालय परिवार ने की बच्चों की हौसला अफजाई

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

S.m.s. स्कूल ने सरकारी स्कूल को 2 रन से पछाड़ा
उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के छावसरी गांव में 65 वी राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में उदयपुरवाटी s.m.s. स्कूल ने छावसरी में आयोजित क्रिकेट के फाइनल मैच में सरकारी स्कूल उदयपुरवाटी को 2 रनों से हराया l इस मौके पर उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की l एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने विद्यार्थियों को जिला स्तर पर जीतने के लिए प्रेरित किया व मार्गदर्शन दिया l कार्यक्रम में संस्था निदेशक शीशराम यादव ,सचिव बंशीधर चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह शेखावत ,व्याख्याता सतीश कुमार ,संदीप शर्मा ,राजेश सैनी ,राम अवतार सैनी, जेपी वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा