शीघ्र होगा राम सागर झील का सौंदर्यकरण का कार्य, - झील संरक्षण समिति ने राज्यमंत्री का किया स्वागत सत्कार

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी|

कस्बे के राम सागर झील संरक्षण समिति द्वारा शनिवार दोपहर को राज्य मंत्री अशोक चांदना का तहसील रोड पर साफा बांध कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। राम सागर झील के सौन्दर्य करण के लिए 15 करोड़ स्वीकृत करवाने पर यहां के लोगों व झील संरक्षण समिति में काफी प्रसन्नता है। जिसे लेकर तहसील रोड पर झील संरक्षण समिति के अध्यक्ष रितेश जैन, चिराग नकलक, शिवराज खींची, संदेश जैन , बृजेश राव,सुरेश शर्मा सहित कई लोगों ने राज्य मंत्री को साफा बंधा कर मोमेंटो देकर स्वागत किया। झील के सौंदर्य करण के 15 करोड़ का बजट देने पर आभार जताया । इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि झील संरक्षण समिति द्वारा उनसे 6 करोड़ के बजट की मांग की थी लेकिन उन्होंने झील के विकास में 15 करोड़ का बजट दिया है। यह कार्य शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा। झील प्रदेश की ऐतिहासिक झीलों में शामिल होगी।