रामराज की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वृद्ध माता पिता व मृतक की पत्नी मासूम बच्चे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

जिले के ग्राम माटुंदा में 12 अगस्त को षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर धारदार हथियारों से रामराज की निर्मम हत्या करने वाले सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक रामराज के वृद्ध माता पिता व मृतक रामराज की पत्नी मासूम बच्चे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मृतक रामराज के पिता मोहन लाल वर्मा व मा कैलाश बाई का कहना है कि जब तक हमारे पुत्र के सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम यहां भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे अपनी जान दे देंगे लेकिन जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक धरना स्थल से नहीं उठेंगे। क्योंकि हमारा पूरा परिवार बूंदी जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक व संभागीय आयुक्त कैलाश मीणा को ज्ञापन देकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं लेकिन हमें कहीं से न्याय नहीं मिला इसलिए हम आज परेशान होकर अदालत परिसर के बाहर न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मृतक रामराज की पत्नी ज्योति रैगर का कहना है कि मेरे पति की हत्या करने वाले सभी आरोपों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा मैं अपने पुत्र को साथ लेकर यही हड़ताल पर बैठे रहूंगी क्योंकि मेरे पति ही मेरे जीवन आधार दे उनकी हत्या होने के बाद अब मेरे जीवन का कोई सा नहीं बचा है जब तक मेरे पति को इंसाफ नहीं मिलेगा वह सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे हम धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।