जयपुर। देश में 5जी की शुरूआत हो चुकी हैं। फिलहाल 5जी नेटवर्क की सुविधा देश के चुनिंदा शहरों में ही रोलआउट की गई है। देश में 5 जी नेटवर्क आने के बाद अब 5जी स्मार्टफोन्स की खतप भी बढने लगी है। यूजर्स अब 5जी स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। अगर आप भी 5G फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम यहां एक रिपोर्ट पेश कर रहे हैं जो आपको बेस्ट कंपनी का 5जी स्मार्टफोन खरीदने में मदद करेगी। आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
वैसे तो भारत में 5G सक्षम स्मार्टफोन के मामले में iPhone 12 सबसे लोकप्रिय डिवाइस है। लेकिन अधिक कीमत होने की वजह से प्रत्येक यूजर इसे खरीद नहीं सकता। हालाँकि, यह अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर कई बार रियायती कीमतों के साथ बिक्री पर जाने के बाद iPhone 12 श्रृंखला की कीमत में भारी कमी आई है। Apple ने अपने ऑनलाइन इंडिया स्टोर पर भी आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत कम कर दी है। अपनी नई रिपोर्ट में, नेटवर्क इंटेलिजेंस और अंतर्दृष्टि में वैश्विक नेता, Ookla ने कहा कि iPhone 12 5G भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय 5G-सक्षम डिवाइस है।
.
ओक्ला की रिपोर्ट के अनुसार, 5जी स्मार्टफोन विक्रेता के मामले में फिलहाल सैमसंग (31%) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद Xiaomi (23%) के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद नंबर आता है रियलमी और वीवो का। सैमसंग यहां एकमात्र गैर-चीनी स्मार्टफोन ब्रांड है। लेकिन भारत में 5G के लिए अभी शुरुआती दिन हैं। जैसे-जैसे बाजार परिपक्व और विकसित होगा, आंकड़े निश्चित रूप से बदलेंगे। भारत के प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटर, रिलायंस जियो के 2023 में Google के साथ साझेदारी में एक नया 5G-सक्षम एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ आने की उम्मीद है। Jio के स्मार्टफोन के कैरियर लॉक होने की उम्मीद है। एयरटेल और जियो फिलहाल देश के चुनिंदा शहरों में लोगों को 5जी सेवाएं दे रहे हैं।