YouTube में कैप्शन और ऑडियो सहित जुडने जा रहे हैं ये बेहतरीन फीचर्स, जानें पूरा विवरण

जयपुर। वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अब जल्द ही अपने ऐप में ढेर से नये फीचर्स जोड़ने वाला है। ये नये फीचर्स यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए लाभदायक साबित होंगे। यूटूयब ने घोषणा की है कि वह अपने कैप्शन और ऑडियो सुविधाओं में कुछ अपडेट जोड़ रहा है जो आने वाले महीनों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
कंपनी ने इन नये फीचर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्रिएटर्स अब अंग्रेजी में किसी भी लाइव स्ट्रीम के लिए लाइव ऑटो कैप्शन को एनेबल कर सकते हैं ताकि स्ट्रीम को अधिक आसान बनाया जा सके। बता दें कि पहले यह सुविधा केवल उन्हीं क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध थी जिनके सब्सक्राइर्स 1,000 से अधिक थे। लेकिन कंपनी ने अब इस शर्त को हटा दिया है। इसकेअ अलावा कंपनी आने वाले महीनों में YouTube में 13 सपोर्टेबल आॅटोमेटिक कैप्शनिंग भाषाओं में लाइव ऑटो कैप्शन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी इस साल के अंत में एंड्रॉइड और आईओएस पर सपोर्ट करने वाली भाषाओं में भी कैप्शन के लिए ऑटो ट्रांसलेशन की सुविधा शुरू करने वाली है।
इसके अन्य अगले अप​​कमिंग फीचर की बात करें तो कंपनी क्रिएटर्स के एक छोटे समूह के साथ अपने वीडियो पर कई ऑडियो ट्रैक जोड़ने की क्षमता का भी परीक्षण कर रही है इस सुविधा से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए मल्टी लैंगवेज ऑडियो मिलेगा और वे इसे आसानी से समझ सकते हैं।