जयपुर। दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल ने आगमी Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का दूसरा डेवलपर प्रीव्यू जारी कर दिया है। इस प्रीव्यू में कंपनी ने उन नई सुविधाओं के बारे में बताया गया है जो एंड्रॉयड़ 13 के आधिकारिक रिलीज होने पर यूजर्स को मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी लेस्टेस्ट मोबाइल ओएस एंड्रॉयड़ 13 में नोटिफिकेसंश के लिए परमीशन, ब्लूटूथ LE ऑडियो सपोर्ट एवं अधिक बैटरी खपत करने वाले एप्प के बारे में चेतावनी देने जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।
गूगल के एंड्रॉइड डेवलपर पेज के मुताबिक 'एंड्रॉइड 13 स्क्रीन पर एक सिस्टम नोटिफिकेशन शो करेगा और यह नोटिफिकेशन तब दिखााई देगा आपका ऐप 24 घंटे की अवधि के दौरान बड़ी मात्रा में डिवाइस बैटरी की खपत करता है।' कंपनी के मुताबिक यह नोटिफिकेशन तब तक आपको दिखता रहेगा जब तक यूजर्स इसे खारिज नहीं कर देते।
यानि हम कह सकते हैं कि अगर आपके फोन में कोई ऐसा ऐप है जो फोन में सबसे ज्यादा बैटरी की खपत कर रहा हो तो आपके फोन स्क्रीन पर इस बारे में नोटिफिकेश आयेगा। साथ ही आपको उस ऐप को बंद करने या अनइंस्टॉल करने की सलाह भी देगा। अगर आप नोटिफिकेश को हटा देते हैं तो यह फिर 24 घंटे तक नहीं दिखाई देगा।
Google अपने Android OS के पिछले कई पुनरावृत्तियों में उपकरणों के बैटरी जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी ने इसी तरह की चेतावनी Android 8 Oreo के रोल आउट के साथ पेश की थी। हालाँकि, Android 13 के मामले में सूचनाएं कम अप्रिय हैं क्योंकि वे 24 घंटों में केवल एक बार दिखाई देती हैं।