दस हजार की कम कीमत पर Realme Narzo 50i, एक शानदार फोन हैं। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले आता है। इसमें सिंगल 8MP रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 7,499 रूपये है।
2.Poco C31
Poco C31, पोको की ओर से हाल ही में लॉन्च किया है और इसमें 6.53-इंच HD + डिस्प्ले, Helio G35 SoC प्रोसेसर 4GB रैम, 13MP ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। इस फोन की कीमत 8,999 रूपये है।
3.Redmi 9 Active
Redmi 9 एक्टिव में 6.53-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 SoC के साथ 6GB तक रैम, Android 11 OS, 13MP का डुअल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। इस फोन की कीमत 8,799 रूपये है।
4.Realme C25Y
C25Y में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा, Android 11 OS, UNISOC T610 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ दी गई है। इसकी कीमत 10,999 रूपये है।
5.Moto G10 Power
इस फोन की बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो एक दिन से अधिक समय तक चल सकती है। इसके अलावा फोन में 6.5-इंच डिस्प्ले, 48MP क्वाड-कैमरा मौजूद है। फोन में स्नैपड्रैगन 460 SoC प्रोसेसर दिया गया है, और इसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है।