चोरों ने तीन दुकानों में लगाई सेंन्द

संवादाता विष्णु भारद्वाज 
बारां |

दो सर्राफा एक किराने की दुकान में चोरी लाखों के जेवर हुए चोरी सर्राफा व्यापार संघ ने एसपी को दिया ज्ञापन एसपी के दावे निकले खोखले 

शनिवार शहर के सर्राफा बाजार में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने दोस्त सराफा एक किराने की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात आदि चुरा कर ले गए इसकी जानकारी उन्हें जब वह दुकान खोलने तब पता चली तो सर्राफा बाजार में एक हड़कंप सा मच गया क्योंकि सभी की दुकानों में लाखों रुपए के जेवरात आदि रखे हुए रहते हैं व्यापार संघ ने पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं रात्रि गश्त भी दिखाई देती है कभी-कभी इसके बावजूद भी चोर अपना काम कर गए घटना की सूचना पर सभी सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर एकत्रित होकर पहले तो कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी करते रहे कुछ समय बाद वहां से रवाना होकर सीधे जिला पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर जिला एसपी को चोरों की गिरफ्तारी वह माल बरामदगी को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के दौरान कई व्यापारी यह कहते सुने गए कि गत दिनों पोक्सो कोर्ट की महिला जज के घर हुई चोरी को पुलिस ने चोरों को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था क्या अब भी पुलिस वैसा ही करिश्मा कर पाएगी कई व्यापारियों ने तो यहां तक कह दिया दी पुलिस कप्तान ने आते ही शहर के लोगों को आश्वस्त किया था कि अब शहर में किसी भी प्रकार का अपराध चोरी सट्टा जुआ मादक पदार्थ आदि किसी भी प्रकार का अपराध अब नहीं होगा परंतु जुआ सट्टा मादक पदार्थ चोरी चकारी वैसे ही चल रही है एसपी साहब के दावे खोखले ही नजर आ रहे हैं लगता है पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है |