घर के सामने खड़े ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़ कर चोर 35 हजार का डीजल चुरा ले गये

-पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किया निरिक्षण

-पीड़ित ने शाहपुरा पुलिस थाना में करवाया चोरी का मामला दर्ज

-पुलिस कर रही है चोरों की तलास

 -चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में रोष

शाहपुरा न्यूज  -  शाहपुरा के गाँव छापुड़ा कला में  स्थित धर्माला की ढाणी में गुरूवार को घर के सामने खड़े एक ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर करीब 35 हजार से अधिक रूपये का डीजल चोरी करके चुरा ले गया। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने गहरा रोष जताया है।  चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित ने शाहपुरा पुलिस थाने को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पीड़ित शंकर लाल स्वामी पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल स्वामी निवासी धर्माला की ढाणी गाँव छापुड़ा कला ने शाहपुरा पुलिस थाना में उपस्थित होकर गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के सामने उनका ट्रक नंबर आरजे 14 जीई  3833 खड़ा था जिसकी सुबह देखरेख की डीजल टैंक का ताला टुटा हुआ मिला और 380 लीटर डीजल गायब मिला। ट्रक का अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। इसकी सूचना पीड़ित ने तुरंत शाहपुरा पुलिस थाना में दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुहायना किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज इसकी जाँच शुरू कर दी है।