IND vs WI:तीसरा वनडे आज, बेंच स्ट्रेंथ को आजमायेगा भारत, अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौक

जयपुर। भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच आज त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में खेला जायेगा। मेहमान टीम ने पहले दो मैच जीतकर इस सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त ले चुका है। भारत आज के मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है। वहीं बायं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौक मिल सकता है।
अब तक दोनों मैचों में भारत ने करीबी जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने तीन रन से जीत दर्ज की वहीं दूसरे गेम में उन्हें दो विकेट से जीत मिली।
तीसरे वनडे भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस प्रकार रह सकती है।

शिखर धवन (कप्तान) : पहले वनडे में धवन ने 97 रन की पारी खेलने हालांकि दूसरे मैच में वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये। हालांकि कप्तानी के मोर्चे पर इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

ऋतुराज गायकवाड : पहले दो मैच में ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल के जगह इस मैच में ऋतुराज गायकवाड ओपनिंग कर सकते हैं। गिल ने पहले मैच में 64 रन वहीं दूसरे मैच में 43 रन बनाये थे।

श्रेयस अय्यर : श्रेयस इस सीरीज में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडी हैं। अय्यर ने पहले मैच में 54 रन बनाए, जबकि दूसरे गेम में 63 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव : दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो पारियों में केवल 22 रन बनाए हैं।

दीपक हुड्डा : यह खिलाड़ी अपनी पारी को गहराई तक ले जाने में असफल रहा है। उन्होंने पहले वनडे में 32 में से 27 रन बनाए थे और उसके बाद 36 में 33 रन बनाए थे।

संजू सैमसन: दूसरे एकदिवसीय मैच में अच्छी पारी खेली सैमसन ने 51 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।

अक्षर पटेल: दूसरे मैच हीरो रहे अक्षर पटेल आलराउंडर की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आयेंगे। अक्षर ने 35 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली थीं

शार्दुल ठाकुर: उन्होंने पहले गेम में आठ ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट लौटाए थे, जबकि दूसरे गेम में उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन किया - 7 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

मोहम्मद सिराज: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले एकदिवसीय मैच में अपने 10 ओवरों में 57 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि दूसरे गेम में, वह 10 ओवर के अपने कोटे के दौरान बिना विकेट के रहे और 47 रन दिए।

अवेश खान: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपने पहले वनडे मैच में प्रभावित करने में नाकाम रहे क्योंकि उन्होंने अपने 6 ओवरों में 9 की इकॉनमी रेट से जीत हासिल की। इस दौरान वह विकेट भी नहीं ले पाए।