Realme का ये सस्ता और शानदार फोन भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्मात Realme जल्द ही भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Realme C31 होने वाला है। कंपनी इस फोन पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च कर कर चुकी है। टिप्सटर योगेश बराड़ ने स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च की तारीख और भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। बरार ने बताया कि रिलयमी सी 31 स्मार्टफोन को 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन के आधिकारिक स्पेक्स, डिज़ाइन और फीचर्स का खुलासा इससे पहले इंडोनेशियाई लॉन्च इवेंट में किया गया था।

Realme C31 की कीमत
इंडोनेशिया में Realme C31 को 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $111 (लगभग 8,463 रुपये) है, और यह दो कलर वेरिएंट, डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर में आता है।

Realme C31 के फीचर्स

Realme C31में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का टच सैंपलिंग रेट और वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें ऑक्टा-कोर UniSoC T612 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 13MP का प्राइमरी कैमरा, मैक्रो लेंस और पीछे की तरफ B&W लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा है। Realme C31 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया है।

इसके अलावा इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित रियलमी यूआई आर संस्करण पर चलता है। इसका आकार 164.7×76.1×8.4 मिमी है, और इसका वजन 197 ग्राम है। इसमें डुअल सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, बीडौ और गैलीलियो है।