स्मार्टफोन को मात्र 8 मिनट में फुल चार्ज कर देगा शाओमी का यह फास्ट चार्जर, जानें पूरा विवरण

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi 15 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। और इस इवेंट में हमें नई फ्लैगशिप Mi 11 स्मार्टफोन सीरीज देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने के अलावा कंपनी यहां कुछ और दिलचस्प डिवाइसेज लॉन्च करने वाली है, और इनमें से एक होगा शाओमी का 120 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाला चार्जर । दौरान कंपनी ने खुलासा किया है कि Mi 11T Pro स्मार्टफोन में 120W HyperCharge टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। और यह फोन की बैटरी को मात्र 8 मिनट में ही फुल चार्ज कर देगा। 8 मिनट में यह चार्जर 4000 एएमएच की बैटरी को फुल चार्ज करेगा।

120 Watt? Yes! #XiaomiHyperCharge is coming your way! Catch the global debut of #Xiaomi11TPro on September 15 at 8PM GMT+8. #XiaomiProductLaunch https://t.co/zPnttgUN8W

— Xiaomi (@Xiaomi) September 6, 2021

Mi 11T सीरीज के संभावित फीचर्स

जैसा की हमने बताया कंपनी 15 सितंबर को Mi 11T सीरीज लॉन्च करने वाली है जिसमें हमें Mi 11T और Mi 11T Pro दो स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी कंपनी ने स्मार्टफोन्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक्स का कहना है कि Mi 11T Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। और अगर डिस्प्ले की बात करें तो हमें यहां 120Hz OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कैमरे के मामले में फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरा दिये जा सकते हैं। कैमरा के स्पेशिफिकेशंस अभी भी पर्दे के अंदर हैं। वहीं अगर Mi 11T Vanilla मॉडल की बात करें तो इसमें हमें MediaTek का प्रोसेसर ​देखने को मिल सकता है। साथ ही 120Hz LCD डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। Mi 11T Vanilla वर्जन को 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।