जयपुर। दिग्गज माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में एक ऐसा फीचर एड होने जा रहा है जिससे यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर अपनी भावनाओं को अपने विचारों को और भी क्रिएटिव तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। यानि कि अब ट्विटर पर यूजर्स इमेज, वीडियो और जीआईएफ फाइल एक साथ एक ही ट्विट में शेयर कर सकेंगे।
हालांकि ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कैसा दिखेगा लेकिन कुछ लीकर्स ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करके दिखाया है कि यह कैसा दिखेगा। एलेसेंड्रो पलुज़ी ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जो दिखाता है कि यह सुविधा कैसी दिखेगी। एक ट्वीट में उन्होंने एक फोटो, वीडियो और जीआईएफ को एक साथ अटैच किया है। इसका मतलब है कि कंपनी अब इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर रही है और कुछ समय बाद हम इसके सार्वजनिक होने की उम्मीद कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ट्विटर खुद को विभिन्न सोशल मीडिया अलग रखता है। ट्विटर यूजर्स एक ट्विट मे केवल 280 अक्षरों का ही इस्तेमाल कर सकता है। ट्विटर का कहना है कि इस नये फीचर के बाद यूजर्स 280 अक्षरों के साथ अपने विचारों को और भी क्रिएटिव तरीके से सबके सामने रख सकेंगे। इसके अलावा ट्विटर यह कुछ साल पहले स्पेस फीचर भी लेकर आया था जिसमें कई सारे यूजर्स एक साथ लाइव वॉयस चैट के साथ जुड सकते हैं।