जयपुर। Motorola कल 7 अक्टूबर को भारत में एक नया मिडरेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Moto E32 होने वाला है। कंपनी ने डिजाइन विवरण के साथ आगामी हैंडसेट के प्रमुख स्पेशिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। स्मार्टफोन के मुख्य आकर्षण में 90Hz 6.5-इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G37 SoC और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा। आइये यहां हम आपको इस फोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Moto E32 की संभावित कीमत
Moto E32 भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में यूरोप में 149 यूरो (करीब 12,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हो चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन 12000 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया जायेगा। आधिकारिक साइट के अनुसार, Moto E32 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। रंगों के मामले में, हैंडसेट कॉस्मिक ब्लैक और आइसबर्ग ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Moto E32 के फीचर्स
आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, Moto E32 में 6.5-इंच HD + LCD डिस्प्ले दिया जायेगा। होगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यूरोप में लॉन्च किए गए वैरिएंट के अनुसार, स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर से लैस होगा। जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोडा जायेगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन 8MP के फ्रंट-फेसिंग कैमरे के साथ आएगा। मोटोरोला ने ट्विटर पर घोषणा की है कि स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।