जयपुर। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म में नये फीचर जोड़ने पर काम कर रहा है। नये फीचर एड होने के बाद ट्विटर में एडिट करने की सुविधा उपलब्ध होगी। एक टिपस्टर ने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किये हैं जिसमें ट्विटर के वेब वर्जन पर आइकॉन और नए इंटरफेस को दिखाने के अलावा, टिपस्टर ने एडिट हिस्ट्री जैसे कई विकल्प भी शेयर किए हैं, जिन पर काम चला रहा है। यह फीचर IOS और Android दोनों के लिए रोलआउट होने की उम्मीद है। हालांकि, ट्विटर ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
टिपस्टर एलेसेंड्रो पलुज़ी (@alex193a) द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, ' एडिट ट्वीट का आइकन टाइमलाइन पर एक ट्वीट की तारीख के बगल में दिखाई देगा या ट्वीट के साइड मेनू में दिखाई देगा। एक बार जब ट्विट एटिड हो जायेगा इसके बाद यह एटिड किये गये तारीख के साथ दिखाई देगा। लेकिन अंतिम रिलीज के साथ इसे शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि ट्वीट्स शुरू में पोस्ट किए जाने के समय से केवल 1 घंटे तक ही एडिट किया जा सकता है इसके बाद ट्विट एडिट नही किया जायेगा।
बता दें कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट को एडिट करने की सुविधा उपलब्ध है। यूजर्स लंबे से समय से ट्विटर में एडिट फीचर जोड़ने की बात कर रहे थे। ऐसा लगता है अब ट्विटर ने यूजर्स की बात सून ली है। इसके अलावा ट्विटर ने हाल ही में ALT बैज और एक्सपोज़्ड इमेज डिस्क्रिप्शन लॉन्च किया है। इन सुविधाओं का उद्देश्य उन ट्विटर उपयोगकर्ताओं की सहायता करना है जो सहायक तकनीकों का उपयोग करते हैं और जो दृष्टिबाधित हैं। यहां तक कि कम बैंडविड्थ वाले इंटरनेट कनेक्शन वाले लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।