Mi के इस फोन पर मिल रहा है 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट, डील सिर्फ आज के लिए

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कपंनी शाओमी अपने Xiaomi Mi 10 को भारी डिस्काउंट के साथ बेच रही है। कंपनी इस फोन पर आज की डील में दस हजार रूपये का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट कीमत के साथ फोन को अमेज़न पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि फोन को 10,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन के साथ लिस्ट किया गया है। इन कूपन का इस्तेमाल करने पर फोन की कीमत दस हजार रूपये तक कम हो जाती है।
Mi 10 की कीमत
वैसे तो इस फोन की वास्तविक कीमत 54999 रूपये है। यह फोन केवल एक वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कोरल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। लेकिन कूपन लगाने के बाद Mi 10i की कीमत घटकर 44,999 रुपये हो जाएगी। Xiaomi Mi 10 पर फ्लैट 10,000 रुपये की छूट अमेज़न पर Mi फ्लैगशिप डेज़ सेल के एक हिस्से के रूप में उपलब्ध है। Mi फ्लैगशिप डेज सेल 25 अगस्त से शुरू हुई थी और आज 27 अगस्त को खत्म होगी।
Mi 10 के फीचर्स
इस फोन के फीचर्स पर नजर डाले तो फोन में 6.67-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर मौजूद है। इस प्रोसेसर को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे दिये गये हैं जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मौजूद है। वहीं अन्य सेंसर्स में 13 एमपी, 2 एमपी,2एमपी मौजूद हैं। फोन में पावर देने के लिए 4780mAh की बैटरी दी गई है। फोन 30W वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।