जयपुर। Apple आईफोन की लेटेस्ट सीरीज सितंबर या अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की कीमतों को खुलासा हो गया है। AppleLeaksPro के नवीनतम लीक ने दावा किया है कि iPhone 14 प्रो मॉडल मौजूदा 13 प्रो मॉडल की तुलना में अधिक महंगे होंगे। उम्मीद की जा रही कि आईफोन 14 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किये जायेंगे जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल होंगे। आइये आइफोन 14 सीरीज की संभावित कीमत के बारे में आपको यहां जानकारी देते हैं।
iPhone 14 सीरीज की कीमत
नए लीक के अनुसार, iPhone 14 की कीमत $799 होगी। वंही, iPhone 14 Max की कीमत लगभग $899 होगी। इसी तरह iPhone 14 Pro Max की कीमत $1,199 होगी।
खबरों के मुताबिक Apple छोटे iPhone मिनी को बंद कर सकता है। और इस साल iPhone 14 Max ला सकता है, जो iPhone 14 का एक बड़ा संस्करण होगा। इसके अलावा, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max एक नए डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं।
अन्य लीक्स के माध्यम से यह भी पता चला है कि आगामी आईफोन 14 सीरीज में मौजूदा 13 सीरीज के मुकाबले बेहतर कैमरा, नया डिजाइन जैसी विशेषताओं के साथ पेश की जोयगी।
IPhone 14 सीरीज़ के संभावित फीचर्स
आईफोन 14 सीरीज के दोनों प्रो मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे, जिसमें 48MP चौड़ा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस होगा। आगामी iPhone 14 सीरीज में 8K वीडियो का सपोर्ट करने की भी संभावना है। Apple iPhone 14 Pro मॉडल 8GB रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा।