जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला ने अपने Motorola Edge स्मार्टफोन का उत्तराधिकारी Motorola Edge 2021 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। अभी यह यूएसए में ही उपलब्ध कराया जायेगा। भारत में इस फोन को कब तक पेश किया जायेगा इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Motorola Edge 2021 की कीमत
मोटोरोला एज 20 (2021) को $ 699 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो लगभग 52,000 रुपये है। मोटोरोला स्मार्टफोन केवल एक ही कलर वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें नेबुला ब्लू शामिल है।
Motorola Edge 2021 के फीचर्स
मोटोरोला एज 2021 एक FHD + डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले की खात बात ये है कि डिस्पले 576Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका साइज 6.8-इंच है।
स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 SoC प्रोसेसर दिया गया है। और इसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में मेमोरी कार्ड सपोर्ट मौजूद नहीं है। बैटरी की बात करें तो फोन में पावर देने के लिए स्मार्टफोन 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मुख्य कैमरा 108 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं सामने की तरफ सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड़ 11 पर काम करता है। फोन में ब्लूटूथ, वाई—फाई, हैडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं।