जयपुर। सैमसंग जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन लान्च करने वाली है। यह फोन 5 जी होगा जिसे एम सीरीज के तहत लॉन्च किया जायेगा। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M33 5G हो सकता है। स्मार्टफोन 5nm चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। कंपनी भारत में 2 अप्रैल को गैलेक्सी M33 5G फोन लॉन्च करने वाली है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे इस फोन को लॉन्च कर दिया जायेगा। सैमसंग ने अमेज़न के माध्यम से फोन के लॉन्च की जानकारी दी है।
Amazon पर टीजर जारी
कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर एक टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है। टीजर के मुताबिक फोन को नीले और हरे रंग में पेश किया जायेगा। इसके अतिरिक्त फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन पर एक हेडफोन जैक भी दिखाई देगा।
Samsung Galaxy M33 5G के संभावित फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी के फीचर्स की बता करें तो इसमें 6.6 इंच का एलसीडी होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Amazon पर भी Notify का ऑप्शन आ रहा है।
फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने का अनुमान है जिसमें f / 1.8 अपर्चर लेंस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f / 2.2 अपर्चर लेंस वाला 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 के दो सेंसर शामिल हैं। f/2.4 अपर्चर के साथ मेगापिक्सल मैक्रो और डेप्थ सेंसर। फोन में f/2.2 लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
फोन में पावर देने के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी दिखाई देगी, जो 25W चार्जर को सपोर्ट करती है। यह टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट फंक्शन भी देखने को मिलेगा।