जयपुर। वीवो के सब-ब्रांड कंपनी iQOO जल्द ही भारत में अपना एक नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन iQOO Z6 होने की संभावना है। इस फोन के लीक्स आने शुरू हो गये हैं। एक नया लीक सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि iQOO Z6 जल्द ही देश में लॉन्च होगा और यह फोन 15,000 से कम कीमत में एक शानदार 5G स्मार्टफोन होगा।
iQOO Z6 लीक जानकारी
iQOO Z6 का नया लीक टिपस्टर मुकुल शर्मा के माध्यम से सामने आया है जिसके अनुसार iQOO Z6 की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। टिपस्टर बताता है कि डिवाइस 4,10,563 का स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा है और इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा। लीक के साथ टिपस्टर ने फोन के डिजाइन की एक तस्वीर भी शेयर की है।
iQOO Z6 की संभावित कीमत
कंपनी ने अभी तक डिवाइस के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं किया है, हालांकि, शर्मा के अनुसार, डिवाइस की कीमत 8GB रैम वैरिएंट के लिए 15,000 रुपये से कम होगी।
iQOO Z6 संभावित फीचर्स
लीक तस्वीर के अनुसार फोनमें चमकदार काले रंग में डिवाइस में एक फ्लैट एज डिज़ाइन होगा। दाहिनी ओर फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा होगा। पीछे की तरफ, इसमें एक आयताकार कैमरा हब होगा जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर होंगे।नीचे की तरफ iQOO ब्रांडिंग भी दिखाई दे रही है।
टिपस्टर के अनुसार, डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ पेश किया जायेगा एड्रेनो 619 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में 8GB रैम दी जा सकती हैं साथ फोन को गर्म होने से बचाने के लिए डिवाइस 5-लेयर लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ भी आएगा।