सस्ते दामों में Iphone 13 को टक्कर देने आ रहा है Oneplus का ये नया स्मार्टफोन, जानें पुरा विवरण

जयपुर। चीनी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस आज अपने नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 टी (OnePlus 10T) को लाॅन्च करने वाली है। लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क शहर में होने वाला है। कंपनी फिलहाल इसे वैश्विक स्तर पर लाॅन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह नया स्मार्टफोन दूनिया के सबसे तेज एंड्रॉइड स्मार्टफोन में से एक होगा। कंपनी इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8़ जेन 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रही है। Antu tu स्कोर के हिसाब से यह फोन किसी भी स्मार्टफोन से अधिक तेज होगा।

वनप्लस वनप्लस 10 टी (OnePlus 10T) के लाॅन्च से पहले प्रमोशन करने के लिए इसके प्रमुख फीचर्स के खुलासा कर चुकी है। साथ ही कंपनी ने डिजाइन की पुष्टि करते हुए आगामी फोन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि कुछ युजर्स को वनप्लस 10 टी का डिजानइ पंसद नहीं आया।

वनप्लस 10टी लॉन्च इवेंट
जैसा की पहले बताया कंपनी इस लाॅन्च इवेंट को न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे शुरू करने वाली है जो भारतीय समयानुसार 7.30 बजे है। आप चाहें तो वनप्लस के सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर रीयल.टाइम अपडेट भी ले सकते हैं।

वनप्लस 10टी संभावित की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार आगामी स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी। साथ ही कंपनी शुरूआत में कुछ ऑफर भी इस फोन पर उपलबब्ध करायेगी। कंपनी आज रात 9 बजे अमेजन पर प्री आॅर्डर लेना शुरू कर सकती है।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी प्रोसेसर का खुलासा पहले ही कर चुकी है। इसमें स्नैपड्रैगन दिया जायेगा। डिस्पले की बात करें तो इस फोन में हमें 120Hz refresh रेट के साथ 6.7.इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में अधिकतम 16जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी। फोन 50.मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ.साथ 8.मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2.मेगापिक्सल का तीसरा कैमर मौजूद रहेगा। वीडियो कॉल के लिए, फोन एक 16.मेगापिक्सेल कैमरा दिया जायेगा। वहीं, फोन में 150 वाॅट फास्ट चार्जर के साथ 46600 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।