तहलका मचाने आ रही है Oppo की ये नई स्मार्टफोन सीरीज, आज शाम 6 बजे होगी लॉन्च

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो आज भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। जिसके तहत कंपनी ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी दो अन्य और प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है जिसमें इयरबड्स और टैबलेट शामिल हैं। इवेंट आज यानी 18 जुलाई को शाम 6 बजे से शुरू होगा।

OPPO Reno 8 सीरीज की संभावित कीमत
टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने आगामी ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ की संभावित भारतीय कीमतों का खुलासा ट्विटर पर किया है। अंभोरे के अनुसार OPPO Reno8 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹29,990 होगी। दूसरे वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत ₹31,990 हो सकती है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत ₹33,990 होगी। वहीं, OPPO Reno8 Pro के 12GB+256GB की कीमत ₹44,990 होगी।

Oppo Reno8 के संभावित फीचर्स
चीन में लॉन्च किया गया रेनो 8 स्मार्टफोन 6.43-इंच फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंशन 1300 प्रोसेसर है जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह एंड्रॉइड 12-आधारित ColorOS 12.1 स्किन आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। यह 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो, रेनो 8 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है। ओप्पो ने पुष्टि की है कि रेनो8 दो कलर ऑप्शन- शिमरिंग गोल्ड और शिमरिंग ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Oppo Reno8 Pro के संभावित फीचर्स
दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 8 प्रो 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 मैक्स प्रोसेसर होगा जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 12-आधारित ColorOS 12.1 चलाता है। फोन में पावर देने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरे के मोर्चे पर, ओप्पो रेनो 8 में 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो शूटर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। ओप्पो ने पुष्टि की है कि रेनो 8 प्रो भारत में दो कलर ऑप्शन- ग्लेज्ड ग्रीन और ग्लेज्ड ब्लैक में उपलब्ध होगा।