सस्ते दामों में धूम मचायेगा ये नया स्मार्टफोन, भारत में 29 जुलाई को होगा लॉन्च

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता इनफिनिक्स भारत में जल्द ही एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन infinix smart 6 plus  होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह भारत में 29 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन होगा जिसे फ्लिपकार्ट शॉपिंग पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने अब अपने माइक्रोसाइट के माध्यम से स्मार्टफोन के रिलीज के दिन का खुलासा किया है जहां फोन के प्रमुख फीचर्स का भी पता चला है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

infinix smart 6 plus की संभावित कीमत
स्मार्टफोन के बजट सेगमेंट में आने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होने की संभावना है।फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करने की संभावना है जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होने की संभावना है। 

infinix smart 6 plus स्पेसिफिकेशंस

लॉन्च की तारीख के अलावाए लिस्टिंग से इसके डिजाइन का पता चलता है। नये स्मार्टफोन पतले बेज़ल के साथ वाटर.ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। पीछे की तरफ, इसमें एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक एलईडी फ्लैश भी दी गई है। इसमें एक एलईडी फ्लैश और पीछे की तरफ इनफिनिक्स की ब्रांडिंग भी है।

फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ एक बड़ा 6.82 इंच ड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा। फोन में मीडियाटेक या यूनिसोक प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे 4 जीब या 6 जीब रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोडे जाने की संभावना है। इस रैम में 3जीबी वर्चुअल रैम शामिल होगी। स्टोरेज के विस्तार के लिए यह एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आ सकता है।

स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5,000एमएच की बैटरी होने की संभावना है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड ओएस पर बूट होगा।