जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता iQOO भारत में एक और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। और यह फोन iQOO 8 हो सकता है। इस फोन को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब, टिपस्टर देबायन रॉय के अनुसार iQOO सितंबर के मध्य में भारत में अपना iQOO 8 लॉन्च करना चाहता है। हाल ही में iQOO 8 को IMEI डेटाबेस सूची में देखा गया था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। रॉय के मुताबिक, iQOO 8 का वैनिला वेरिएंट सितंबर के मध्य में लॉन्च होगा।
भारत में iQOO 8 की संभावित कीमत
iQOO 8 के 8GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत भारत में लगभग 43,600 रुपये हो सकती है। वहीं और 12GB रैम / 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 48,200 रुपये हो सकती है।
iQOO 8 के फीचर्स
iQOO 8 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC दमदार प्रासेसर दिया गया है। जिसे 12GB LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी का है। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कंपनी के अपने ओरिजिन OS 1.0 स्किन पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,350mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का IMX598 प्राइमरी सेंसर है, जिसे 13-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13-मेगापिक्सल के पोर्ट्रेट लेंस के साथ जोड़ा गया है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।