6.58-इंच डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्द भारत में लॉन्च ये स्मार्टफोन, टीजर जारी हुआ

जयपुर। चाइनीज कंपनी वीवो जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Vivo T1X होगा। कंपनी ने Vivo T1X का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन के 5G मॉडल को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस फोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.58-इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T1x को जल्द ही भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इसे चीन में पिछले साल अक्टूबर में वीवो टी1 के साथ लॉन्च किया गया था। वीवो ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह भारत में हैंडसेट का 5जी या 4जी मॉडल लॉन्च कर रही है।

भारत में वीवो टी1एक्स की संभावित कीमत
कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि फोन के कितने वेरिएंट भारत में लॉन्च किये जायेंगे। हालंकि उम्मीद की जा रही है कि फोन 14,500 रूपये से लेकर 18,500 रूपये की रेंज में पेश किये जायेंगे।
Vivo T1x के संभावित फीचर्स
उम्मीद की जा रही है कि फोन के फीचर्स भारत में भी चीनी संस्करण के समान होंगे।फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जायेगा जिसका (1,080x2,408 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन होने की उम्मीद है। फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होने वाली है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद होगी।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फ्रंट में इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलता है। इसमें बायोमेट्रिक्स के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।