धमाल मचाने आ रहा है Oppo का ये स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर झूम उठेंगे

जयपुर। Oppo कंपनी अपनी Reno सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान कर रही है। यह फोन रेनो 8Z 5G होने वाला है। इस फोन को हाल ही में थाईलैंड के राष्ट्रीय प्रसारण और दूरसंचार आयोग (NBTC) पर देखा गया है। सूचना मिली है कि यूरोपीय संघ की घोषणा को पारित कर दिया है। कहा जा रहा है कि फोन के नाम की पुष्टि NBTC सर्टिफिकेशन से होती है। यह अनुमान लगाया गया है कि अफवाह वाला स्मार्टफोन रेनो 8 सीरीज़ का एक हिस्सा है, जिसे ओप्पो ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सीरीज़ में ओप्पो रेनो 8 लाइट 5 जी भी होगा, जिसके जल्द ही यूरोप में लॉन्च होने की उम्मीद है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, CPH2457 मॉडल नंबर वाला एक फोन NBTC और EU दोनों डिक्लेरेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिसे ओप्पो रेनो 8Z 5G बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ओप्पो फोन में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी पैक की जायेगी। वहीं फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और यह Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1.1 पर काम करेगा। इसके अलावा फिलहाल ज्यादा फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि Oppo Reno 8Z 5G को Oppo Reno 8 Series का हिस्सा माना जा रहा है जिसमें Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। इस सीरीज को पिछले महिने चीन में लॉन्च किया जा चुका है। फिलहाल रेनो 8 सीरीज के भारत में लॉन्च होने के लिए यूजर्स को इंतजार करना होगा।