जबरदस्त कैमरा और धांसू प्रोसेसर के साथ Xiaomi ये फोन भारत में मचायेगा धमाल, जानें लॉन्च तारीख

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Xiaomi India ने नए Xiaomi फ्लैगशिप के लॉन्च विवरण को साझा करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया जिसके मुताबिक Xiaomi 12 Pro 5G 27 अप्रैल को लॉन्च होगा।
Xiaomi India ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा , " का फ्लैगशिप घर आ रहा है #Xiaomi12Pro 5G 27.04.22 को लॉन्च हो रहा है!

कंपनी द्वारा साझा किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसमें सभी लेंस 50 मेगापिक्सल के होंगे। इसमें एक वाइड-एंगल कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक टेलीफोटो लेंस शामिल है। बता दें कि Xiaomi 12 Pro को पहले ग्लोबली किया जा चुका हैं इसलिए इस फोन के फीचर्स हम पहले से ही जानते हैं। आइये इन पर एक नजर डालते हैं।

Xiaomi 12 प्रो स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 12 Pro में LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले रेजोल्यूशन के साथ आता है। बैटरी के मामले में फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। यह 10W पर रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Xiaomi 12 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।