ललित किशोर जी के विचार और काम सदैव हमारे बीच जीवंत रहेगा- गुंजल
कोटा।भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी जी की 91वी जयंती पर निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प द्वारा वृक्षारोपण,अस्पताल में फल वितरण, श्रद्धांजलि सभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रकल्प के संयोजक पंडित अनिल औदिच्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल थे।
गुंजल ने श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में कहा कि ललित किशोर चतुर्वेदी जी का अपने राजनीतिक जीवन में कोटा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और जीते जी वो राजनीति और समाजसेवा के अपने काम से कभी पीछे नहीं हटे। जब अंतिम समय था तो उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य दीन हीन पीड़ित की सेवा का बना लिया और ना जाने कितने हजारों लोगों की जो असहाय थे, इलाज कराने में असमर्थ थे उनको सहयोग करके उनका जीवन बचाने में मदद की। ऐसा महान व्यक्तित्व जो पूरे जीवन भर लोगों के लिए जिया हो, अपने शहर के लिए जिया हो, अपने प्रदेश के लिए जिया हो। समाज का, शहर का, प्रदेश का और लोगों के जीवन का विकास जिनका उद्देश्य बन गया हो आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार और उनका काम सदैव हमारे बीच में जीवंत रहेगा। और आज उसी को हम याद कर रहे हैं हम सभी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि। प्रकल्प की ओर से चंबल रेस्ट हाउस मे एक दर्जन विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए व श्रद्धांजलि सभा की गई। उसके उपरांत एमबीएस अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल थे कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता,शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय सरदाना ,डॉ केके पारीक, डॉ आर के तँवर, प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र व्यास,बिजली विभाग के मुख्य अभियंता बीएल पचेरवाल, मॉर्डन स्कूल के निदेशक वीरेंद्र गोड, पूर्व पार्षद इंद्रकुमार जैन, प्रशांत सक्सेना सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित कर राजस्थान का जननेता व विकास पुरुष बताया! अंत में प्रकल्प के संयोजक पंडित अनिल औदिच्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प द्वारा किया गया।