पक्के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से हजारों का घरेलू सामान जलकर हुआ राख

न्यूज़ शाहपुरा  - विराटनगर के ग्राम नवरंगपुरा में शनिवार को पक्के मकान में आग लगने से समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गया,जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभुदयाल कुम्हार के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से इलेक्ट्रिक सामान, अनाज, बेडरूम, कपड़े सहित समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर नवरंगपुरा सरपंच मीनाक्षी देवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।