शाहपुरा न्यूज - भाजपा की ओर से प्रदेश भर में निकाली गई परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर 25 सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शाहपुरा से अधिक से अधिक संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर हनुमंत निवास बाग में शुक्रवार शाम को बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता भाजपा देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि शाहपुरा विधानसभा के प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, भाजपा शाहपुरा शहर के अध्यक्ष महेश मित्तल, देहात मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुर्जर, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, खेजरोली मंडल के अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत रहे। शाहपुरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 213 बूथ है। हर बूथ पर 21 की कार्यकारिणी बनी हुई है। ऐसे में हर बूथ की पूरी कार्यकारिणी प्रधानमंत्री मोदी की सभा में अवश्य भाग ले।
यह रहेगा सभा स्थल..
25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन संकल्प महासभा का स्थान रिंग रोड टोल प्लाजा के पास 200 फीट से आगे दादिया ग्राम पंचायत रखा गया है। सभा का समय दोपहर 2:00 बजे होगा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक कल्याण बक्श गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी, जिला मंत्री रविश खटाणा, दिलीप सिंह, महामंत्री महेश पारीक, मंडल महामंत्री मदन लाल सैनी, मंडल महामंत्री प्रहलाद गुर्जर, जिला कोषाअध्यक्ष संतोष माधानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, मनोहरपुर भाजपा मंडल के संयोजक राधेश्याम नवरंग, संयोजक जमील खान चौहान, किसान मोर्चा जयपुर जिला देहात उत्तर महामंत्री जगदीश बल्लीवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवान सिंह शेखावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन बागड़ी, छाजू लाल सैनी, जिला परिषद प्रत्याशी एवं मंडल संयोजक हनुमान रुंडला, मालीराम सैनी, मुकेश बड़बड़वाल, चौथमल सामोता, रणमल बुनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।