ऑनलाईन अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को किया सुपर्द और उनके कब्जे से 6 मोबाईल किये जप्त

डीग, ऑनलाइन अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सुपर्द किया गया और आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाईल जप्त किए गए । मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंघ एवं डीग जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा वांछित अपराधियों, ऑनलाईन धोखाधड़ी करने वालों की धरपकड़ हेतु अधिक से अधिक करवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । कामां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव व पहाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक गिर्राज मीणा के निर्देशन में गोपालगढ़ थाना इंचार्ज भरत लाल द्वारा ऑनलाईन अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सुपर्द किया गया । थाना गोपालगढ़ कार्यवाही विवरण 29 बुधवार को एएसआई यश पाटिल मय पीसी पंवार पीसी मुगडे पुलिस स्टेशन बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से थाना हाजा पर उपस्थित आए । 

जिन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन बांद्रा मुंबई के आरोपियो द्वारा ओनलाईड न्यूड वीडियो दिखाकर व वीडियो बनाकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करके पैसों की ठगी की जिनकी मोबाईल लोकेशन आपके थाना क्षेत्र में आ रही है इस पर पहाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक  गिरिराज मीणा के सुपरविजन में टीम तैयार की गई तथा मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी जुनेद पुत्र मामुद्दीन मेव उम्र 25 साल निवासी पीपलखेड़ा थाना गोपालगढ़ जिला डीग राजस्थान व रमन पुत्र पूरन जाटव उम्र 44 साल निवासी चंदूपुरा थाना गोपालगढ़ जिला डीग राजस्थान आरिफ पुत्र जाकिर मेव उम्र 21 साल निवासी पीपलखेड़ा थाना गोपालगढ़ जिला डीग राजस्थान को डिटेन किया गया व अनुसंधान अधिकारी एएसआई यश पाटिल द्वारा बाद में पूछताछ व अनुसंधान के बाद उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 6 मोबाईल जप्त किए गए। पुलिस गठित टीम में पहाड़ी के पुलिस उप अधीक्षक गिर्राज मीणा, पहाड़ी थानाधिकारी नरेश चंद शर्मा मय जाप्ता, कैथवाड़ा थानाधिकारी अनिल गौतम मय जाप्ता, डीएसटी प्रभारी बलदेव सिंह मय जाप्ता, गोपालगढ़के एएसआई भरत लाल, एएसआई रामगोपाल, भूरी सिंह, संजय सिंह, रूपन सिंह, दोलीराम थाना गोपालगढ़ क्यूआरटी टीम शामिल रहे ।