सरकारी भवनों का ताला तोडकर चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल एलईडी व कम्पयुटर के उपकरण किये बरामद

राजसमन्द। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस थाना रेलमगरा द्वारा रेलमगरा थाना क्षेत्र के गांव काबरा मे रात के समय सरकारी विधालय का ताला तोडकर की गई चोरी का खुलासा करते हुऐ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका माल एलइडी व कम्पयुटर के उपकरण बरामद किये गये है। घटना प्रधानाचार्य रा.उ. मा. वि. काबरा शांतिलाल कुम्हार द्वारा एसपी कार्यालय राजसमन्द पर डाक द्वारा रिपोर्ट करवाई गई, विधालय की आईसीटी लैब के सामान को दि 06.12.2023 की पुर्व रात्रि को महत्वपुर्ण सामान की चोरी हो गई थी जिसमें स्मार्ट बोर्ड विद स्मार्ट टीवी (विव्यु सोनिक 65 इंच संख्या एक, सेट अप बॉक्स एक, स्मार्ट टीवी (40इंच एलजी) एक, कम्प्युटर मॉनिटर एलईडी आठ, कम्प्युटर की कीबोर्ड आठ, माउस आठ, लेजर प्रिंटर एक, डॉट मेट्रिक्स प्रिंटर एक, स्केनर एक, हैडफोन आठ, सीपीयु दो, वैब कैमरा एक, स्पीकर सैट छोटे एक, स्पीकर सैट बडा दो, माउथ सैट दो, पुराने कम्प्युटर तीन, अर्थनेट स्वीच एक, एन कम्प्युटर डिवाईस आठ। उक्त चोरी की सुचना का प्रार्थना पत्र पुलिस थाना अधिकारी रेलमगरा को दिनांक 6-12-2023 को दी गई लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज होनी बाकी हैं हमारे विभागीय उच्चाधिकारीयो को अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने के लिये उक्त प्रकरण की एफआईआर की प्रतिलिपी प्रेषित की जानी आवश्यक हो रही है। कृपया उक्त प्रकरण की एफआईआर दर्ज करवाकर  कार्यवाही करें । रिर्पोट पर प्रकरण दर्ज कर जांच व तलाश शुरू की गई।

जिसमें अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा तथा सीओ साहब वृत नाथद्वारा  दिनेश सुखवाल के निर्देशानुसार संम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु संम्पति संबंधी अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर थानाधिकारी रेलमगरा प्रवीणसिह राजपुरोहित उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम  लक्ष्मणसिंह सउनि, सुनिल कुमार कानि, भंवरसिंह कानि द्वारा मुखबिर की सुचना पर संदिग्ध सुरेश जाट उम्र 24 साल, विनोद जाट उम्र 22, महेन्द्र जाट उम्र 21 साल तीनों काबरा थाना रेलमगरा के रहने वाले,  जिला राजसमन्द को डिटने कर पूछताछ करने पर काबरा गांव से सरकारी विधालय का ताला तोडकर अलग अलग छोटी-बडी एलईडी व कम्पयुटर के उपकरण चोरी करना बताया जिनको नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्तगणो की निशादेही से हर तीनो अभियुक्तो के घर से चोरी किया गया मशरूका माल अलग अलग छोटी-बडी एलईडी व कम्पयुटर के उपकरण मिलें  जाकर अन्य संम्पति संबंधी अपराधो मे पुछताछ की जा रही है। जिनसे इस प्रकार की कई वारदातो का खुलासा होने की संम्भावना है। वारदात करनें का तरीका  अभियुक्तगण रात के समय मे सरकारी भवनों की रैकी करते व जिन सरकारी भवनों के बाहर ताले लगे हुए होते है उनको चिन्हित कर उनका ताला तोडकर एक व्यक्ति सरकारी भवन के बाहर निगरानी रखता व दुसरा सरकारी भवन के अन्दर घुसकर सरकारी सामान चोरी करके ले जाते है।