शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले के सुवासा तालेड़ा उपखंड के बाजाड पंचायत के डगलावदा गांव में एक मकान की पक्की दीवार गिरने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य दादी, पोता और पोती मलबे में दब गए। परिवार के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला जानकारी के अनुसार डगलावदा गांव में मुकुट प्रजापत के मकान की पक्की दीवार 2 दिन लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार अल सुबह 4 बजे गिर गई जिसके नीचे उसकी मां मदनी भाई बेटा रोहित और बेटी खुशी
सो रही थी पक्की दीवार का मलबा उनके ऊपर गिर गया जिस कारण उनका आधा शरीर मलबे में दब गया धमाका होते ही घर के बाहर सो रहे दिनेश मुकुट प्रजापति ने दबे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गनीमत यह रही की पक्की दीवार के आगे टीन सेट होने के कारण दीवार का मलबा उनके सिर पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था