थ्री टियर इकोनॉमी कोच कोटा होकर जाने वाली निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन में स्थायी रूप से बढ़ाया
कोटा 24 नवम्बर,
रेल प्रशासन ने कोटा होकर एर्नाकुलम- हजरत निजामुद्दीन - एर्नाकुलम के मध्य चलने वाली ट्रेन में स्थायी रूप से वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी 03 कोच को बढाकर 05 कोच कर दिया है । इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी 18 कोच की बजाय अब कुल 20 कोच होंगे । गाड़ी संख्या 22655 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन में 23 नवम्बर से एवं गाड़ी संख्या 22656 हजरत निजामुद्दीन- एर्नाकुलम में दिंनाक 25 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाली गाड़ी में स्थायी रूप से 02 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी कोच को बढ़ा दिया गया है । जिससे मंडल के कोटा जं, सवाई माधोपुर एवं भरतपुर के यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा । इस वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी कोच में, अन्य तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच की अपेक्षा कम किराया एवं अधिक यात्री सीटों की संख्या है ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियो को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में बढ़ाये गए कोच की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान