जयपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में कार ठगी का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने मिलकर गुजरात के पर्यटकों से कार लेकर भाग गये। दरअसल यह ठगी बदमाशों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर की है। ठगी के शिकार पर्यटकों ने पुलिस को फोन किया और घटना को बयां किया।
पुलिस के मुताबिक गुजरात के खेड़ा माही केनाल निवासी रिंकेश पुत्र रश्मिकांत अपने चार अन्य दोस्त मीतेश टेलर, मंथन पटेल, हार्दिक पटेल और विपिन दरबार के साथ मांउटआबू घूमने गये था। घूमने के बाद शाम को जब उन्हें आबू में होटल नहीं मिला तो घर वापस जा रहे थे। रात के लगभग 12 बजे एक अंबेरी पुलिया से देबारी हाईवे पर दाे किलाेमीटर बाद मेहराें का गुड़ा गांव के पास पीछे स्विफ्ट कार आयी और उनके पास आकर कार को रूकवाया। कार में सवार तीन लोग आये और अपने आप को पुलिसकर्मी बताने लगे। पुलिसकर्मी बनकर कार की तलाशी लेने को कहा। बदमाशों ने कहा कि ड्रग्स की चैकिंग हो रही है कार की तलाशी लेनी होगी। रिंकेश ने बताया कि हमारे पास ऐसा कुछ नहीं था। फिर उनमें से एक कार की चैकिंग करने लगा।
दाे युवक अंदर ही बैठे थे। बाहर निकला युवक करीब 5 मिनट तक चैकिंग करता रहा। अचानक वह ड्राइवर सीट पर बैठा और कार भगा ले गया। पांचाें दाेस्त दाैड़कर अमरदीप हाेटल पहुंचे और पुलिस को फाेन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश कार लेकर देबारी की तरफ फरार हाे गए। अभी तक बदमाशों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है।