जयपुर। बॉलिवुड अभीनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी अगली अपकमिंग फिल्म् हीरोपंथी को पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। उन्होंने लिखा कि "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं आपके साथ साझा करता हूं कि हमारी फिल्म # हीरोपंती 2 ईद 2022 पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी! अगली ईद बिटेंगे आपके साथ”। इस फिल्म में तारा सुतारिया भी हैं।
यानि की अगली साल ईद पर दर्शकों को एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ एक्शन करते हुए दिखेंगे। बता दें कि हीरोपंती 2 को अहमद खान द्वारा निर्देशित कर रहे है। और साजिद नाडियाडवाला इसके सपोर्टर हैं। इसके अलावा टाइगर अगली बार गणपथ में नजर आएंगे। टाइगर की रैम्बो, बागी 4 भी पाइपलाइन में हैं।
स्टंट वीडियो भी जारी किया
पोस्टर के अलावा टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें टाइगर फ्लाइंग किक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर का यह वीडियो उनके ट्रेनिंग सेशन का है। वीडियो में, 30 वर्षीय स्टार काले रंग की हाफ पैंट पहने और अपने ट्रेनर की पकड़ वाली बोतल को मारकर फ्लाइंग किक का अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ बॉलिवुड से सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। टाइगर को जिम जाना और व्यायाम करना बहुत पसंद है। वे बॉलिवुड के सर्वश्रेष्ठ एक्शन एक्सर्ट में एक हैं। टाइगर अपने एक्शप का जलवा, बाघी, बाघी 2 में दिखा चुके हैं।