जयपुर। बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के जलवाड़ा कस्बे में सोमवार को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्यहत्या करने से पहले यूवक ने अपने वॉट्सऐप पर एक स्टेट्स लगाया और उसमें लिखा, मेरी लाइफ मेरा इंतजार कर रही है। इसके बाद वह फंदे पर झूल गया। जब सुबह यूवक की मां कमरे के अंदर गई तो अपने बेटे को फंदे से लटके हुए देखा। पुलिस का जानकारी मिलते ही यूवक के घर पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के लिए सौंप दिया।
चौकी प्रभारी चौथमल नायक ने बताया कि सुसाइट करने वाले यूवक का नाम ओमप्रकाश है और वह जलवाडा गांव का रहने वाला था। ओमप्रकाश ई—मित्र की दुकान चलाता था। उम्र 24 साल है। ओप्रकाश रात को चाय पीकर अपने कमरे में सोने चला गया और 12 बजे के लगभग उसने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया कि मेरी लाइफ मेरा इंतजार कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला है। वहीं, परिजनों का कहना है कि पत्नी से गृहक्लेश के कारण वह तनाव में रहता था। इस कारण उसके बेटे ने सुसाइड किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने के प्रयास कर रही है।