TMC नेता का सरकार पर कटाक्ष "विधेयक पारित करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे", मोदी नाराज

जयपुर। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्षी नेताओ पर नाराज दिखे और उनकी जमकर निंदा की। आज संसद का सत्र शुरू होने से पहले भाजपा ने अपनी पार्टी की संसदीय दल की बैठक की, और इस बैठक में प्रधान मंत्री मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के रैवये को लेकर खासी नाराजगी जताई। खासकर ​टीएमसी के सांसद द्वारा दिये गये पापड़ी चाट वाले बयान को लेकर और सदन में कागज फाडकर फेंकने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी नाराज दिखे और उन्होंने विपक्ष के नेताओं की इन हरकतों को सदन का और जनता का अपमान बताया। पीएम मोदी ने विपक्षी की निंदा करते हुए कहा है कि विपक्ष विधायिका और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने बीते दिन एक ट्वीट किया था और उसमें लिखा कि मोदी शाह सरकार सदन में इनती जल्दी विधेयक पारित कर रही है जैसे कोई चाट पापड़ी बन रही हो। बता दें कि पिछले दस दिनों में बीजेपी सरकार ने 12 विधेयक पास करवाये और इसी बात को लेकर ​टीएमसी सांसद ने सरकार पर तंज कसा और कहा कि
पहले 10 दिनों में संसद में कमाल! मोदी-शाह ने 12 विधेयक पारित कराये और इसका औसत समय सात मिनट प्रति विधेयक है.'' उन्होंने ये भी कहा कि, विधेयक पारित करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे हैं.

बता दें कि पेगासस मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल पेगासस मामले पर संसद में चर्चा करने के लिए अड़े हुए हैं। वहीं ,बीजेपी सरकार इस मुद्दे पर बात करने इनकार कर चुकी हैं।