तीसरी लहर को मात देने के लिए बच्चों के लगाया कोरोना वैक्सीन का टीका, उदयपुरवाटी में 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को लगी पहली डोज

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में स्कूल की छात्राओं को तीसरी लहर में कोरोना से बचने के लिए को-वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वैक्सीनेटर एएनएम सुभिता कुमारी ने बताया कि बालिका स्कूल में आयुष चिकित्सक डॉक्टर परमानंद शर्मा के नेतृत्व में एवं कार्यवाहक प्राचार्य फतेह सिंह के सानिध्य में सन 2007 से पहले जिनका जन्म हुआ है उन छात्र-छात्राओं को को-वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई। उदयपुरवाटी नगरपालिका में सीएचसी की तीन टीम बनाकर लगभग 250 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की डोज दी गई। टीकाकरण के दौरान सीएचए नवीन चाहर, मनीला, एएनएम सुनीता चौधरी ,सरीता, स्कूल व्याख्याता सुभाष जांगिड़, श्रीराम गुर्जर सहित मौजूद थे।