आज 11 बजे पीएम मोदी लॉन्च करेंगे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

जयपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ करेंगे। इस प्रधामंत्री देश को संबोधित भी करेंगे। इस बात की जानकारी रविवार को प्रधान मंत्री कार्यालय ने दी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा प्रधानमंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले से भाषण देते हुए की थी। पीएओ की सूचना के अनुसार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन छह केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट चरण में लागू किया जा रहा है।
आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ भी हैं प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मौजूद रहेंगे।
क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान डिजिटल मिशन की घोषणा पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से की थी । यह स्वास्थ्य संबधी योजना है जिसका उद्देशय प्रत्येक नागरिक के लिए एक स्वास्थ्य आईडी जो प्रदान करना है जो नागरिकों के स्वास्थ्य खाते के रूप में भी काम करेगा। यानि की इस आईडी से नागरिक के स्वास्थ्य संबधी पूरे ब्यौरा का पता लगाया जा सकता है। इसे मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से जोड़ा और देखा जा सकता है। किसी भी नागरिक के बीमार होने पर होनी वाली सभी जांचे और दी जाने वाली दवाईयों का लेखा जोखा स्टोर किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर कहीं भी इन जांच और दवाईओं को देखा जा सकता है।