आज देश मे मोदी की गारण्टी चलती है जो कहा वो किया - अरुण सिंह
राजसमन्द। आज देश मे व विश्व स्तर पर मोदी की गारण्टी चलती है, मोदी सरकार ने जो कहा वो किया किसी को धोखा नही दिया तभी तो आज मोदी सरकार पर कोई उंगली नही उठा सकता है, और 2024 में भी मोदी की ही गारन्टी चलेगी ओर हम 400 के पार सीटे लेकर आ रहे है, प्रदेश की गहलोत सरकार ने कुछ कार्य नही किये जिसका फल उनको भुगतना पड़ा लेकिन हम अगर सरकार में आये है तो गारण्टी के साथ जनता को लिए वादे पूर्ण होंगे, इसके साथ ही हम सभी को भी जनता के बीच रहकर के कार्य करना चाहिए जिससे जो योजना जनता तक नही पहुंच पायी थी, उनको पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी बनती है, जनता ने तो अपना कार्य कर लिया और हमे जिम्मेदारी दे दी है अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी आकांक्षाओं ओर खरा उतरे इसके लिए हमे जनता के बीच मे उनके साथ हमेशा खड़ा रहना होगा । जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने नाथद्वारा प्रभु श्रीनाथजी के दर्शनों के बाद प्रमुख जिला पदाधिकारियों की बैठक में कही ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजसमन्द के भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर के ही कार्य करते है, अब जो योजनाएं गहलोत सरकार की वजह से जनता तक नही पहुंच पाई थी उन योजनाओं के साथ हम सभी जनता के बीच रहकर के कार्य कर रहे है और विधानसभा में चारो सीटे भाजपा के खाते में आयी उसी प्रकार राजसमन्द लोकसभा की सीट भी भाजपा के पक्ष में जितवा करके लोकसभा में राजसमन्द का नाम स्थापित करेंगे ।
इस अवसर पर चुन्नी लाल गरासिया, वीरेन्द्र पुरोहित, सुरेश पालीवाल, गोपाल कृष्ण पालीवाल, सुनील गांधी, शोभा लाल रेगर, अजय सोनी, मदन सिंह चौहान, महेश पालीवाल, सुनील जोशी, अशोक रांका, केसर सिंह चुंडावत, महेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप काबरा, हेमंत पालीवाल, सीपी धींग, नाना लाल सिंदल, सविता सनाढ्य, मोहन कुमावत, जवाहर लाल जाट, नर्बदा शंकर पालीवाल, श्याम सिंह मीणा मोहम्मद असलम, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।