जयपुर। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू का टोक्यो ओलंपिक में शानदार सफर जारी है। आज उनका मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जापान की 5 वीं वर्ल्ड रैंक यामागुची एकाने के साथ हुआ था। सिंधू ने ये मुकाबला 21 -13, 22-20 से जीत लिया। इस जीत के साथ पीवी सिंधू ने भारत और अपने लिये पदक निश्चित कर लिया है।
इस तरह जीता मुकाबला
पीवी सिंधू के लिए यह चुनौती इतनी आसान नहीं थी। पहले सेट में पीवी शुरूआत से ही यामागुची पर हावी रही और आसानी से पहला सेट 21—13 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में खलते हुए एक समय सिंधू ने 7 अंको की बढ़त बना ली थी तब ऐसा लग रहा था कि सिंधू आसानी से इस मैच को जीत जायेगी। लेकिन, यामागुची ने पिछड़ने के बाद शानदर वापसि की और लम्बी रेलियां चलाकर सिंधू का थकाया और कुछ देर में लगातार अंक लिए और सिंधू पर 18-16 बढ़त बना ली। यह बढ़त एक समय 20—18 तक पंहुच गई, तब लग रहा था कि यामागुची इस सेट को जीतकर अगले राउंड तक ले जायेंगी। लेकिन, पीसी सिंधू ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए वापस मुड़कर नहीं देखा और लगातार 2 अंक लेकर मुकाबला 20—20 पर ले आयीं। इसके बाद सिंधू ने दो गेम अंक जीतकर मैच को अपनी झोली में डाल लिया।
पीसी सिंधू लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची हैं। रियो ओलंपिक में पीवी सिंधू ने रजत पदक जीता था। और इस बार देशवासी उनसे गोल्ड लाने की उम्मीद लगा के बैठे हुए हैं।
सेमीफाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जू यूंग से होगा। जिनके खिलाफ सिंधू का रिकॉर्ड कुछ ठीक नहीं है।