दिसंबर में निकालेंगे परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए ट्रैक्टर रैली
बारां, 29 नवंबर। नहरी किसान संघर्ष समिति की मिटिंग किसान भवन धानमंडी बारां में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेमचंद मीणा ने किया। गजेंद्र नागर, प्रवक्ता योगेश मीणा, विपिन मालव, पप्पू सोखंदा, हरिओम रजपाली, मुकेश मीणा ने विचार प्रकट करते हुए सिंचाई की समस्या कम बारिश से बोरिंगों में पानी की कमी, किसान परिवार हो रहे बर्बाद इस पर विचार प्रकट करते हुए परवन सिंचाई परियोजना के निर्माण की धीमी गति को कछावा चाल कहा और नई सरकार के लिए मांग पत्र भिजवाने के लिए रैली निकालने के लिए प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव लिया।
जिसमें दिसंबर माह में रैली निकाली जाएगी, जिसकी तारीख सभी गावंों की उप समितियों की बैठक के पश्चात तय की जाएगी। प्रभारी के रूप में महुआ, बोहत, हिंगोनियां, सीमली पंचायतों के प्रभारी पप्पू सोकंदा, बडां, थामली, सुंदलक मेलखेडी प्रभारी मुकेश काजीखेडा, बटावदा, जयनगर, बैंगना और फूंसरा प्रभारी हरिओम मीणा, बराना, ढोटी, इकलेरा योगेश मीणा, कलमंडा, बामला, मंडोला रोहिताश्व नागर, लिसाडिया प्रभारी पवन यादव को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कुलदीप मीणा, ओमप्रकाश प्रजापत, पुरूषोत्तम मीणा, विपिन मालव, गजेंद्र नागर आदि ने विचार व्यक्त किए। मिटिंग का संचालन नहरी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवन यादव ने किया।