व्यापार संगठनों ने भेजी सैनिकों के लिए बहनों से बनवा कर राखियां

व्यापार संगठनों ने भेजी सैनिकों के लिए बहनों से बनवा कर राखियां

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। व्यापार संगठनों ने सैनिकों के लिए बहनों से बनवा कर राखियां भेजी। रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग के संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी उपाध्यक्ष एवं पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन दुआ द्वारा सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे हैं हमारे सैनिक भाइयों के लिए हम व्यापारी भाइयों होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग उपाध्यक्ष चिमन जेसवानी, सचिव रमेश राय, अमित हरिरामानी, उमाशंकर अग्रवाल, जगजीत सिंह, वासुदेव मंगरानी पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ से राजेंद्र मखीजा, कोषाध्यक्ष जगदीश बबलानी, महामंत्री दिलीप चावला, कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुंदनानी, सदस्य देश की रक्षा करने वाले हमारे भाई सैनिकों को हमारे परिवार की हमारी बहनों ने बनाकर राखियां हम को दी। जो हमने ससम्मान हमारे सैनिक भाइयों को भेजी है। होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया की यह हम सब व्यापारियों की ओर से हमारे रक्षक सैनिक भाइयों को हमारा प्यार स्नेह और सम्मान हमारे द्वारा भेजा गया है और इस राखी के बंधन से हमारी सुरक्षा हमारी रक्षा वह सदैवत करते आए हैं और हमेशा करते रहें। इसी परंपरा संस्कार और कामना के साथ हमसे स्नेह हमारी बहनों द्वारा बनाई गई है। राखियां हमारे सैनिकों को भेंट कर रहे हैं हम सदैव उनके आभारी हैं और रहेंगे वंदे मातरम।