आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

जयपुर। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात को ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोगों की घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया है।

दरअसल, मृतक यात्री Coimbatore-Silchar Express ट्रेन से जा रही थे तभी आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव के पास ट्रेन से धुंआ निकलता हुआ देखा जिसे देखकर यात्रियों ने ट्रेन की चेन खेंचकर ट्रेन को रोक दिया और देखने के लिए नीचे उतरे। तभी यात्री दूसरी तरफ से आ रही कोणार्क ट्रेन की चपेट में आ गये। इस हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी हालात अभी गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक Coimbatore-Silchar Express (No. 12515) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे तभी उससे धुआं निकलते देखा और इसी दौरान चेन पुलिंग कर दी. इसके बाद वे ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए. तभी विपरीत दिशा से एक अन्य ट्रेन कोणार्क एक्सप्रेस आई और उन्हें कुचलते हुए निकल गई. ये ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम जा रही थी.