जयपुर। आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई।
इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एक घर के अंदर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और नौ लोगों को अब तक मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बचा लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त किया। मध्य प्रदेश के सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा "इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को उनके चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को यह शक्ति प्रदान करें। इस गहरे दुख को सहन करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए, ”।
मध्य प्रदेश के सीएम ने इंदौर आग की घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। ट्वीट करते हुए कहा "इंदौर आग की घटना में मौत की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।"